नोरा फतेही ने सलमान के गाने पर किया शानदार बेली डांस, देखें वायरल वीडियो

फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही अपने डांस वीडियो को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फैंस उनके डांस के दिवाने हैं। नोरा फतेही का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह ‘स्वैग से स्वागत’ गाने पर बेली डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इसमें नोरा को लाल कलर की ड्रेस पहने देखा जा सकता है। क्रिसमस और नए साल के स्वागत के लिए तैयारियों में लगी हुई है। वीडियो में नोरा सलमान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के गाने पर जबरदस्त बेली डांस कर रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर इस वीडियो की जमकर सराहना की जा रही है। नोरा पहले भी कई बार बेली डांस करते हुए वीडियो शेयर कर चुकी हैं। नोरा पहले भी कई गानों में डांस कर चुकी हैं। उनके सबसे हिट गाने कमरिया, दिलबर और ओ साकी-साकी हैं। वहीं अभी कुछ दिन पहले गुरु रंधावा और नोरा फतेही का गाना नच मेरी रानी रिलीज हुआ था। इस गाने में भी नोरा ने शानदार डांस हैं। इस गाने को youtube पर काफी ज्यादा सुना जा चुका है। वहीं नोरा पिछली बार रेमो डीसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D में दिखी थी। हालही में उनके इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं। नोरा अक्सर अपने फैंस के लिए खूब सेल्फी, शानदार फोटोशूट शेयर करती रहती हैं।
नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. Prime News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]