विश्व की सबसे खूबसूरत रानी, जिसके रहस्यों का खुलासा आज तक हो रहा है

विश्व की सबसे खूबसूरत रानी, जिसके रहस्यों का खुलासा आज तक हो रहा है

दुनिया में अनेको इतिहास दफन है। जो इतिहास के पन्नों से सामने आ जाए उसे के बारे में चर्चा होने लगती है। भूतकाल में कई ऐसे राज छीपे है जिनके बारे अगर आज हम सुनते है तो हैरान रह जाते है। क्योंकि इतिहास बेहद रोचक और सोच से भी परे होता है। आपने इतिहास में रही रानियों और राजकुमारियों के बारे में तो पढ़ा ही होगा। आज हम आपको विश्व की सबसे सुंदर कही जाने वाली राजकुमारी के बारे में बताने जा रहे है कहते है कि इतिहास के पन्नो में उनका सौन्दर्य अमर है। विश्व की सबसे खूबसूरत राजकुमारी के नाम से जानी जाती है।

मिस्र की राजकुमारी मिस्र की राजकुमारी क्लियोपैट्रा को सुंदरता की देवी भी कहा जाता था। क्लियोपैट्रा का जीवन काफी रहस्मयी रहा था। जो आज भी खोजकर्ताओं को उनकी तरफ आकर्षित करता है। कहा जाता है कि क्लियोपैट्रा जितनी सुंदर थी, उससे कहीं ज्यादा चतुर और षड्यंत्रकारी भी थी।

पिता की मृत्यु के बाद मात्र 14 साल की उम्र में क्लियोपैट्रा और उसके भाई टोलेमी दियोनिसस को संयुक्त रूप से राज्य पर शासन मिल गया था। भाई को राज्य पर क्लियोपेट्रा की सत्ता सहन नहीं हुई फिर क्या था बगावत हो गयी। क्लियोपैट्रा को अपनी सत्ता से हाथ धोना पड़ा और सीरिया में शरण लेनी पड़ी।

क्लियोपेट्रा ने अपने भाई द्वारा शासन छीन जाने के बाद रोम के शासक जूलियस सीजर को अपने मोह में फंसाकर मिस्र पर हमला करवा दिया और सीजर ने टोलेमी को मारकर गिराया। क्लियोपैट्रा अपनी चतुरता और षड्यंत्र के चलते मिस्र के राजसिंहासन पर बैठ गई।

कहते है कि क्लियोपैट्रा को 5 भाषाओं का ज्ञान था। ये एक चतुर शासक थीं। यही करण था कि वो बहुत जल्दी किसी से भी जुड़कर उसके सारे राज जान लेती थीं। और इसी के चलते उनका सैकड़ो पुरुषों से संबंध था। अपने शासन और अपने अस्तित्व को बचाने के लिए क्लियोपेट्रा को क्या कुछ नहीं करना पड़ा।

क्लियोपैट्रा की मौत से एक खास रहस्य जुड़ा हुआ है। रोमन राज्य के पहले सम्राट ऑगस्टस ने क्लियोपैट्रा की हार पर अपना शासन स्थापित किया था। कहते है कि ऑगस्टस क्लियोपैट्रा को रोम में एक बंदी के रूप में रखना चाहता था। लेकिन उसे रोकने के लिए क्लियोपैट्रा ने खुद को मार डाला। इससे साफ होता है कि क्लियोपैट्रा अपने प्यार के लिए नहीं मरी थी। शोधकर्ता ये भी कहते है कि क्लियोपैट्रा ने शर्मिंदा और असहाय और हिंसा को झेलने के बजाय मौत गले लगया। क्लियोपैट्रा आज इतिहास में एक ऐसी रहस्यमयी राजकुमारी के रूप में दर्ज हैं जिसके जीवन के रहस्य पर से परदा हटाने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। शोधर्ता आज भी मिस्र में राजकुमारी क्लियोपैट्रा के जीवन से जुड़े उन तथ्यों को खोज रहे हैं जिनसे हम आज तक अनजान है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *