तेंदुए से भिड़ गया कुत्ता, तेंदुए का मुंह भी नोंच लिया,देखिए पूरा वीडियो

उदयपुर में पहाड़ी इलाकों से सटे गांवों में तेंदुए का आतंक जारी है। शहर से कुछ दूर लखावली गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर तेंदुए ने एक कुत्ते को अपना शिकार बनाने की कोशिश की। कुत्ते ने भी अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए का डटकर मुकाबला किया। आखिर तेंदुए को बिना शिकार के ही जंगल में भागना पड़ा। इधर, इन दोनों की लड़ाई का वीडियो भी सामने आया, जो मकान मालिक मोहन मेघवाल ने मोबाइल में लिया था।
मकान मालिक मोहन मेघवाल ने बताया, ‘लखावली में गुरुवार देर रात अचानक एक तेंदुआ उसके घर के बाहर आ पहुंचा। तेंदुए ने वहां बैठे कुत्ते पर हमला किया। चिल्लाने की आवाज आई तो मैंने खिड़की से बाहर झांककर देखा तो पता चला कि तेंदुआ कुत्ते पर हमला कर रहा है और वह अपनी जान बचाने के लिए उससे भिड़ गया। मोहन ने बताया कि दोनों के बीच करीब 2 से 3 मिनट तक यह संघर्ष चलता रहा। इस दौरान मैंने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जब मैं जोर से चिल्लाया तो तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।”
DCF बालाजी करी ने बताया कि विभाग को तेंदुए के हमले की जानकारी नहीं मिली है। यदि जरूरत होगी तो मौके पर निरीक्षण के बाद इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। जंगलों के पास आवारा पशु तेंदुए के लिए मुख्य शिकार होते हैं।
वहीं, पूर्व CCF और वन्य विशेषज्ञ राहुल भटनागर बताते हैं कि तेंदुआ बेहद शर्मीला और डरपोक किस्म का जीव है। पहाडों में तेंदुआ बकरी, भेड और कुत्तों को अपना निवाला बनाता है। आमतौर पर तेंदुआ इंसानों पर हमला नहीं करता। भटनागर ने बताया कि कुत्ते के शिकार के पीछे इसे तेंदुए की स्वीट डिश माना जा सकता है। तेंदुआ कभी रास्ता नहीं मिलने या घबराने पर इंसानों पर हमला सकता है। तेंदुआ इंसानो की हलचल से घबराकर दूर भाग जाता हैं।
देखिए पूरा वीडियो