Oops Moment का शिकार होने वाली थीं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस ने यूं बचाया

Oops Moment का शिकार होने वाली थीं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस ने यूं बचाया

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कितने परफेक्ट कपल है। ये किसी को बताने की जरूरत नहीं हैं। शादी के बाद से दोनों लगातार सुर्खियों में हैं। कभी अपने हॉलीडे ट्रिप्स की वजह से तो कभी अपनी रोमांटिक फोटोज की वजह से। निक जोनस प्रियंका से प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे एक बार फिर ये साबित हो गया है कि वो एक परफेक्ट पति है।

दरअसल, सोमवार को प्रियंका चोपड़ा पति निक के साथ अपनी हॉलीवुड फिल्म‘इज नॉट इट रोमांटिक’ के प्रीमियर पर पहुंची थीं। इसी दौरान प्रियंका की लॉन्ग ड्रेस उनकी हाई हील में उलझ जाती है। जिसकी वजह से वो सबके सामने गिरने वाली होती हैं लेकिन ऐन मौके पर पति निक जोनस किसी हीरो की तरह उन्हें शर्मिंदा होने से बचा लेते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि निक प्रियंका को संभालते हुए खड़े कर रहे हैं। हालांकि, इस घटना से प्रियंका बुरी तरह झेप गईं और अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और निक जोनस को परफेक्ट पति का टाइटल दे रहे हैं।

बता दें कि इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने ऑलिव ग्रीन-पिक कलर का ऑफ शॉल्डर गाउन पहना था। तो वहीं निक ऑलिव ग्रीन पैंट और ब्लेजर में दिखे। वैसे हॉलीवुड फिल्म ‘इज नॉट इट रोमांटिक’ में प्रियंका चोपड़ा का रोल बहुत बड़ा नहीं है, इसके बावजूद फिल्म के प्रीमियर पर सिर्फ और सिर्फ निक और प्रियंका की ही चर्चा हो रही थी। पूरी महफिल में ये दोनों ही छाए हुए थे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक किसिंग वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कई आयोजनों में कई महिलाओं को ऐसे क्षणों का सामना करना पड़ता है जब उनके शरीर के अंगों को दिखाने के लिए उनके कपड़े फिसल जाते हैं जो आम तौर पर बाहर नहीं निकलते! ऐसे कई उदाहरण हैं जब हीरोइनों को शर्मनाक परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और इस तरह की घटनाओं के बाद बहादुरी से मीडिया का सामना करना पड़ा।

हाल ही में प्रियंका का भी ऐसा ही उदाहरण हुआ था। जब वह और उनके पति, निक जोनास एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे, प्रियंका अपने लंबे गाउन पर कदम रखते हुए फिसल गईं। तुरंत ही निक जोनस ने उनकी मदद की और उन्हें शर्मिंदगी से बचाया। वीडियो वायरल हो रहा है और उनके फैंस इस पल को खूब पसंद कर रहे हैं.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *