‘पूजा मेरी बेटी न होती तो उससे शादी कर लेता’, जानिए महेश भट्ट के इस विवादित बयान के पीछे का राज़

महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और विवाद, इन दोनों का हमेशा एक पुराना नाता रहा है। भट्ट साहब कभी अपने काम की वजह से विवादों में फंस जाते हैं तो कभी उनके कहे उल्टे सीधे बयान लोगों को नाराज़ कर देते हैं। इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में वे भी जांच के दायरे में हैं। खासकर उनकी और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की नज़दीकियों के चलते उनसे भी पूछताछ की जा सकती है।
महेश भट्ट का सबसे बड़ा विवादास्पद मामला उनकी खुद की बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) से ही जुड़ा हुआ है। आप में से कई लोगों ने उनकी वो तस्वीर जरूर देखी होगी जिसमें वे अपनी खुद की बेटी पूजा को गोद में बैठा होठों पर चूमते हैं।
महेश भट्ट की यह फोटो एक स्टारडस्ट नाम की मैगजीन में भी आई थी। असल में उन्होने इसी मैगजीन के लिए यह बोल्ड फोटोशूट दिया था। हालांकि जब उनकी यह तस्वीर पब्लिक डोमेन में आई तो हर कोई हैरान रह गया। किसी को यकीन नहीं हुआ कि महेश भट्ट ने अपनी सगी जवान बेटी को ‘लीप टू लीप किस’ कर डाला।
महेश भट्ट की इस फोटो के बाद बहुत हंगामा खड़ा हो गया था। हर कोई उनके इस पोज़ की बुराई कर रहा था। लोग उन्हें गालियां दे रहे थे। बुरा बुरा बोल रहे थे। यहां तक कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी।
फोटो को लेकर विवाद इतना अधिक बढ़ गया था कि इसे शांत करने के लिए महेश भट्ट ने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाने की सोची। हालांकि इस प्रेस वार्ता में उनके मुंह से जो निकला उसने विवाद को शांत करने की बजाए आग में घी डालने का काम कर दिया।
महेश भट्ट ने भरी प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ‘पूजा यदि मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे शादी कर लेता।’ बस उनका यह बयान उन्हें फंसा गया। इसके बाद फोटो से शुरू हुआ ये तमाशा और भी आगे बढ़ गया।
महेश भट्ट के इस बयान के बाद हर कोई यही सोच रहा था कि आखिर उन्होने ऐसा विवादित और ऊटपटांग सा बयान दिया ही क्यों? इस पर बाद में महेश भट्ट ने रोशनी डालते हुए कहा था कि बेटी संग फोटोसूट के बाद उनके ऊपर कई तरह के आरोप लगाए गए थे। इससे वे डिप्रेशन में चले गए थे। बस इसी डिप्रेशन की वजह से उन्होने पूजा के साथ शादी करने जैसा बयान दे दिया था।
तब महेश भट्ट ने अपनी सफाई तो दे दी थी लेकिन इसके बाद भी आज तक लोग उनकी इस हरकत को भूले नहीं है। आज भी उन्हें इस वजह से कई तरह की बातें सुनाई जाती है।
इस घटना के कई सालों बाद महेश भट्ट एक बार फिर इसी तरह के विवादों में फंस गए थे। दरअसल उनकी अपनी पोती की उम्र की रिया चक्रवर्ती संग कुछ क्लोज फोटोज वायरल हुई थी। इसमें दोनों ने ऐसे पोज दिए थे जैसे कोई गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड साथ में देते हैं। इन तस्वीरों को लेकर भी उनकी बहुत आलोचना हुई थी।