जिन महिलाओं के तलवे में होते हैं ऐसे निशान, वे अपने पति के लिए होती हैं बेहद भाग्यशाली

जिन महिलाओं के तलवे में होते हैं ऐसे निशान, वे अपने पति के लिए होती हैं बेहद भाग्यशाली

सामुद्रिक शास्त्र इंसान के मुंह तथा सम्पूर्ण शरीर के अध्ययन की विद्या है। भारत में सामुद्रिक शास्त्र का चलन काफी पहले से ही है। इस शास्त्र में मानव शरीर के बनावट के आधार पर कई तरह की भविष्यवाणी की जाती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी स्त्री के पैर के बनावट के आधार पर कैसे उसका और उसके पति का भविष्य तय होता है। जी हां, आज हम आपको आपके पैरों के बनावट के आधार पर आपके भविष्य के बारे में बताएंगे।

पति के लिए लकी होती हैं ऐसी महिलाएं


अगर किसी स्त्री के पैरों के तलवे पर चक्र, ध्वज या स्वास्तिक का निशान होता है, तो ऐसी स्त्रियों से विवाह करने वाले पुरूष को राज सुख मिलता है। यानी उन्हें कभी पारिवार संबंधी या नौकरीपेशे का दुख नहीं होता है और उन्हें अपने जीवन में हर तरह का सुख मिलता है।

वैसे तो महिलाओं की त्वचा बेहद कोमल होती है, लेकिन अगर किसी महिला के पैरों के एड़ी कोमल, गोल और आकर्षक हो तो ऐसी महिलाओं से विवाह करने वाले पुरूष को जीवन में किसी प्रकार का दुख नहीं होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी स्त्रियों को अपने पुरूष से हर सुख की प्राप्ति होती है।

अगर किसी महिला के पैर की छोटी उंगली और उसके पास वाली उंगली चलते वक्त जमीन को छुए, तो वो काफी किस्मत वाली होती है। ऐसी स्त्रियों के किस्मत से उनके पति को धन दौलत और जमीन जायदाद की कभी नहीं होती और जीवन बहुत ही आराम से गुजरता है।

अगर किसी स्त्री के पैरों के तलवों पर कमल या छत्र का निशान है, तो समझिए कि उसके पति का भाग्य बहुत ही ऊंचा है। ऐसे स्त्रियों के पति राजनीति के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त करते हैं। साथ ही, उनके करियर में कभी बाधा नहीं आती और वे जीवन में अपार सफलताएं प्राप्त करते हैं।

अगर किसी महिला के पैरों की अनामिका उसके अंगूठे और पास वाली उंगली से छोटी है, तो इसका मतलब है कि ऐसी स्त्रियां अपने पति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियों को दूर करती हैं। साथ ही पति के सफलता में इनका बड़ा हाथ होता है।

अगर किसी स्त्री के पैरों के मध्यमा और अनामिका की लंबाई बराबर न हो, तो ऐसी स्त्रियों को कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ये स्त्रियां अपने जीवन में कभी भी पैसों के लिए परेशान नहीं होते हैं। इनका करियर ग्राफ भी जीवन के साथ साथ ऊंचा होता जाता है। यानी कि अनामिका और मध्यमा दोनों ऊंगलियों का बराबर न होना शुभ संकेत हैं।

सामुद्रिक शास्त्र में लिखा गया है कि अगर किसी महिला के पैरों के तलवों के गद्देदार हिस्से पर बनी कोई रेखा पैर की उंगलियों के तरफ जा रही होती है, तो वह उस स्त्री के पति के लिए काफी शुभ माना जाता है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *