Video: लड़के ने शादी में किया अनोखा नागिन डांस, देखकर घंटेभर नहीं रुकेगी हंसी

Video: लड़के ने शादी में किया अनोखा नागिन डांस, देखकर घंटेभर नहीं रुकेगी हंसी

डांस करना और देखना हर किसी को पसंद होता है। खासकर भारत में होने वाली शादियां तो डांस के बिना अधूरी है। इन शादियों में लोग एक से बढ़कर एक डांस करते हैं। आलम ये होता है कि दूल्हा-दुल्हन भी ठुमके लगाना शुरू कर देते हैं। शादियों में हर तरह के डांस फॉर्म देखने को मिलते हैं। जैसे किसी को टिपिकल बॉलीवुड डांस करना पसंद होता है, कोई ढोलक पर थिरकना पसंद करता है तो कोई भोजपुरी गानों पर ही नाचता है।

नागिन डांस के बिना अधूरी है शादी
हर शादी में एक शख्स ऐसा जरूर होता है जो नागिन डांस करता है। इस डांस के बिना शादी अधूरी मानी जाती है। ये डांस कई सालों से शादियों पर आज कर रहा है। इस डांस को देखने का भी अपना एक अलग मजा होता है। लोग इतने अनोखे अंदाज में नागिन डांस करते हैं कि देखने वाले की हंसी कंट्रोल नहीं होती है। आप ने भी अब तक शादियों में कई तरह के नागिन डांस देखें होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा नागिन डांस दिखाने जा रहे हैं जिसे आप ने शायद ही पहले देखा होगा।

शादी में लड़के ने किया अनोखा नागिन डांस
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़के का अनोखा नागिन डांस बड़ा वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी का टेंट लगा हुआ है। यहां नागिन डांस की धुन बजना शुरू होती है। तभी एक लड़का नागिन डांस करना स्टार्ट कर देता है। शुरुआत में तो यह एक नॉर्मल नागिन डांस ही लगता है। लेकिन फिर लड़का कुछ ऐसा करता है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती है।

देखे Video:

लड़का नागिन डांस करते-करते टेंट के खंबे पर ही चढ़ जाता है। इतना ही नहीं वह टेंट के टॉप पर रेंगने लगता है। फिर अचानक से नाग की तरह मुंडी नीचे कर टेंट के दूसरी तरफ से झाँकता है। लड़का ये सब इतनी सफाई से करता है कि सच में यही लगता है मानो कोई असली का नाग डांस कर रहा हो।

लोगों को पसंद आया डांस
यह अनोखा नागिन डांस सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसने भी ये वीडियो देखा उसकी हंसी नहीं रुक रही है। लोग इस गाने पर अलग अलग कमेंट भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा ‘बस कर भाई अब नागमणि लेकर जाएगा क्या?’ फिर एक अन्य ने लिखा ‘मंदी के साइड इफेक्ट’। एक अन्य यूजर कहता है ‘मैंने अपने पूरे जीवन में ऐसा नागिन डांस नहीं देखा।’ एक अन्य कहता है ‘बस कर ले, वरना असली का नाग आ जाएगा तो तेरी खैर नहीं।’

नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)
[ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है. Prime News अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *