जब इस लड़की ने राह चलते लोगों से पूछा क्या आप सेक्स करोगे मेरे साथ?

ये अपनी तरह का पहला मामला होगा जहां एक लड़की सड़क पर चलने वाले हर दूसरे शख्स को अपने साथ सेक्स करने का प्रस्ताव दे रही है। आप सोच रहे होंगे कि यह चक्कर क्या है? हम आपको बता दें कि ये लड़की देख्ाने में काफी आकर्षक है और चाहे तो किसी भी लड़के की दोस्त बन सकती है, लेकिन फिर भी ये हर रोज यह अजीबोगरीब हरकत करने पर मजबूर है।
जितनी ज्यादा चौंकाने वाली खबर ये है उससे कहीं ज्यादा अचरज भरी बात ये है कि आज तक उसने जितने भी लड़को को सेक्स करने का प्रस्ताव दिया है, उनमें से आधे लड़को ने उसे मना ही किया है।
डेली मेल की खबर के मुताबिक, एंड्रिया नाम की ये लड़की दरअसल यूट्यूब के ‘Asking Guys For Sex: A Social Experiment’ सेगमेंट के लिए काम कर रही है। वह बहुत बेबाकी से लड़कों को सेक्स का न्योता देती है और उनके जवाब रिकॉर्ड करती है। जिस पहले लड़के को वो सेक्स का प्रस्ताव देती है, वो न केवल उसे मना कर देता है बल्कि काफी नाराज भी होता है।
इस दौरान कई ऐसे भी मिलते हैं जो इसे मजाक मानते हैं और लड़की को पागल कहते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो सेक्स करने के लिए तैयार हो जाते हैं। वीडियो शूट के दौरान एंड्रिया ने करीब 14 लोगों से बात की, जिनमें से सात ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए रजामंदी दी। दिलचस्प बात ये रही कि इनमें कुछ ऐसे भी थे, जो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे थे, फिर भी एंड्रिया को हां बोल गए।
एंड्रिया इन लड़कों को सेक्स का प्रस्ताव देती है और इसे रिकॉर्ड करती है। लेकिन एंड्रिया की हालत उस शख्स से लाख गुना अच्छी है जिसने ‘a guy ask 100 girls for sex’ की रिकॉर्डिंग की और उसे काफी बुरे अनुभवों से गुजरना पड़ा था।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. प्राइम न्यूज अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]