IAS Interview- कोनसा पक्षी हे जो रात में भी देख सकता हे ?

दुनियाभर में 9500 तरह के पक्षी होते हैं। वर्तमान में पक्षियों की कई प्रजातियां लुप्त हो गई है और कई लुप्त होन के कगार पर है। आओ जानते हैं पक्षियों के संबंध में
उल्लू , निशाचर बाज , निशाचर बगुला आदि पक्षी रात को शिकार करते हैं तथा दिन में विश्राम . कुछ पक्षी रात को प्रवास के लिए भी उड़ते हैं जो उन्हें शिकारियों से बचने में मदद करता है
उल्लू एक ऐसा पक्षी है जिसे दिन कि अपेक्षा रात में अधिक स्पष्ट दिखाई देता है। ये अपनी गर्दन पुरी घुमा सकता है । इसके कान बेहद संवेदनशील होते हैं। रात में जब इसका कोई शिकार (जानवर) थोड़ी सी भी हरकत करता है तो इसे पता चल जाता है और यह उसे दबोच लेता हैl इसके पैरों में टेढ़े नाखूनों-वाली चार-चार अंगुलियां होती हैं जिससे इसे शिकार को दबोचने में विशेष सुविधा मिलती हैl चूहे इसका विशेष भोजन हैंl उल्लू लगभग संसार के सभी भागों में पाया जाता हैl
जिन पक्षियों को रात में अधिक दिखाई देता है, उन्हें रात का पक्षी (Nocturnal Birds) कहते हैं। बड़ी आंखें बुद्धिमान व्यक्ति की निशानी होती है और इसलिए उल्लू को बुद्धिमान माना जाता है। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है पर ऐसा विश्वास है। यह विश्वास इस कारण है, क्योंकि कुछ देशों में प्रचलित पौराणिक कहानियों में उल्लू को बुद्धिमान माना गया है। प्राचीन यूनानियों में बुद्धि की देवी, एथेन के बारे में कहा जाता है कि वह उल्लू का रूप धारकर पृथ्वी पर आई हैं। भारतीय पौराणिक कहानियों में भी यह उल्लेख मिलता है कि उल्लू धन की देवी लक्ष्मी का वाहन है और इसलिए वह मूर्ख नहीं हो सकता है। हिन्दू संस्कृति में माना जाता है कि उल्लू समृद्धि और धन लाता है।.
उल्लू के करीबन 200 प्रकार पाए जाते हैं। उल्लु रात में जगने वाले पक्षी होते हैं।उल्लू अक्सर मकौड़ियों का और अन्य पक्षियों का शिकार करते हैं। कुछ उल्लू मच्छलियों का भी शिकार करते हैं। ये पक्षी अपने सिर को लगभग 270 डिग्री तक घुमा सकता है। उल्लू अपने से दूर की चीज़ों को सफाई से देख पाता है। पास की चीज़ें उसे ठीक से नहीं दिखती।