गांव में तेंदुए की मची दहेशत, जान बचाकर भागे लोग, देखे वीडियो…

गांव में तेंदुए की मची दहेशत, जान बचाकर भागे लोग, देखे वीडियो…

गुड़गांव के सोहना के मंडावर गांव में गुरुवार सुबह तेंदुए के घुस आने से हड़कंप मच गया। तेंदुए के हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने उसे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। देखिए इंसान और जानवर की इस जंग में कैसे जिंदगी से हार गया तेंदुआ….

वक्त रहते वन-विभाग ने सतर्कता दिखाई होती तो तेंदुए की जान बच सकती थी। इस तेंदुए की उम्र ढाई साल थी। सूत्रों के अनुसार यह ऐरिया का एक मात्र नर तेंदुआ था। अगर समय पर ट्रैंकुलाइजर गन मिल जाती, तो इस तेंदुए की जान बचाई जा सकती थी। गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि हमने नहीं वन विभाग की बदइंतजामी ने लेपर्ड की जान ली है।

गुड़गांव रेंज में फॉरेस्ट एरिया कई हजार एकड़ में फैला है। इसमें सैकड़ों वन्य जीव हैं। वन्य जीव अगर जंगल एरिया से बाहर निकल आते हैं, तो इन्हें पकड़ कर पिंजरे में डालने के लिए वन विभाग के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।

पूरे गुड़गांव रेंज में ऐसे जानवरों को पकड़ने के लिए एक ट्रैंकुलाइजर गन है, जिसके लिए 5 गोलियां है। गोलियों का असर अब तक है या नहीं, इसके बारे में भी किसी को जानकारी नहीं है। ट्रैंकुलाइजर गन को सुल्तानपुर में रखा गया है। गुरुवार को मंडावर गांव के पास तेंदुआ जब वन क्षेत्र से बाहर निकल कर गांव में आया तो उसे पकड़ने के लिए सुल्तानपुर से गन मंगाई गई।

देखे Video :

आपकी जानकारी के लिए बता दे की @Big Channel  नामक एक यूट्यूब अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है । अब तक इस वीडियो को लाख से ज्यादा बार देखा जा चूका है। अब तक इस वीडियो को हजार से ज्यादा लोग पसंद भी कर चुके हे।

नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)

[ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है. primenews अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *