फेरों के दौरान दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, दुल्हन ने रोते-रोते कर ली किसी ओर से शादी

फेरों के दौरान दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, दुल्हन ने रोते-रोते कर ली किसी ओर से शादी

जानकारी के अनुसार कानपुर के नरवाल थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की के घर बारात आई थी। बारात का स्वागत धूमधाम से किया गया। बारात का स्वागत करने के बाद जयमाला की रस्म भी की गई। वहीं जिस दौरान दोनों परिवार फेरों की तैयारी कर रहे थे। तभी दूल्हा वहां से गायब हो गया। दूल्हे के न मिलने पर हर कोई परेशान हो गया और उसकी तलाश करने लगा। दूल्हे को फोन भी किया गया। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

दूसरी ओर दूल्हे के गायब होने की खबर मिलते ही दुल्हन का बुरा हाल हो गया और उसने रोना शुरू कर दिया। लड़की के परिवार वालों को काफी चिंता हो गई और हर कोई उदास होकर बैठ गया। वहीं काफी समय तक दूल्हा न मिलने पर वधू पक्ष के लोगों को समझ आ गया कि वो अपनी मर्जी से गायब हुआ है।

जिसके बाद समारोह में हड़कंप मच गया और हर कोई दूल्हे की खोज करने लगा। हालांकि घंटों तक खोज करने के बाद भी दूल्हे का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद दुल्हन की शादी किसी ओर से करवा दी गई। ये अजीबोगरीब घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की है।

हालातों को देखते हुए शादी में आए एक व्यक्ति ने दुल्हन की शादी, बारात में आए किसी योग्य लड़के से करवाने की सलाह दी। जिसे दुल्हन के परिवार वालों ने मान लिया। इसके बाद बारात में आए एक योग्य लड़के के परिवारवालों से दूल्हन के घरवालों ने बात की गई। जिसके बाद सहमति से दुल्हन की शादी उस लड़के से करवा दी गई।

वहीं शादी होने के बाद दुल्हन के घरवालों ने पहले उसकी विदाई की। फिर सीधा थाने पहुंच केस दर्ज किया। दरअसल लड़की के परिवार वालों का कहना है कि दूल्हा जानबूझकर मौके से भाग गया। उसे शादी नहीं करनी थी। इसलिए उसने ये कदम उठाया है। ऐसा करने से उनके परिवार की बदनामी हुई है।

पुलिस के अनुसार उनके पास दो शिकायत दर्ज करवाई गई हैं। पहली शिकायत लड़की के परिवार वालों की ओर से दर्ज करवाई गई है। जबकि दूसरी शिकायत वर के परिवार वालों ने दर्ज की है। लड़की वालों ने शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस से कहा है कि उनके परिवार के साथ धोखा किया गया है। लड़की के परिवार वालों ने दूल्हे के अलावा उसके परिवार के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं लड़के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस से अपने बेटे की खोज करने को कहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए नरवाल थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर शेष नारायण पांडे ने कहा कि ‘हमें दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। जबकि भागे हुए दूल्हे के पिता धर्मपाल ने अपनी शिकायत में अपने लापता बेटे का पता लगाने के लिए पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

[ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है. प्राइम न्यूज अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *