इस शख्स ने 75 लड़कियों से की शादी, सभी से करवाया जिस्मफरोशी का धंधा, 200 से अधिक लड़कियों को बेचा

इस शख्स ने 75 लड़कियों से की शादी, सभी से करवाया जिस्मफरोशी का धंधा, 200 से अधिक लड़कियों को बेचा

आप ने लोगों को एक, दो, तीन, चार यहां तक की दस शादियां करते हुए भी देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जो 75 से अधिक शादियां कर चुका है। हालांकि इस शादी के पीछे उसके इरादे ठीक नहीं थे। वह लड़कियों से शादी रचा उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल देता था। आरोपी शादी के अलावा गरीब घर की लड़कियों को नौकरी का लालच देकर भी जिस्म बेचने पर मजबूर करता था। वह इन सभी लड़कियों को बांग्लादेश से लाता था और भारत में बेच देता था। पिछले 5 सालों में वह 200 से अधिक बांग्लादेशी लड़कियों को भारत लाकर जिस्मफिरोशी के धंधे में फेंक चुका है।

दरअसल 11 महीने पहले इंदौर पुलिस ने लसूड़िया और विजय नगर इलाकों में छापा मार 21 बांग्लादेशी लड़कियों को रेस्क्यू किया था। इस मामले में सागर उर्फ सैंडो, आफरीन, आमरीन व अन्य लोगों के नाम सामने आए थे। पुलिस ने इन सभी को तो पकड़ लिया था लेकिन मुनीर उर्फ़ मुनीरुल नाम का आरोपी फरार था। पुलिस ने उसे हाल ही में सूरत से गिरफ्तार किया है। जब आरोपी से पूछताछ की गई तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

मुनीर बांग्लादेश के जसोर का रहने वाला है। इंदौर पुलिस ने उसके ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। उसने बांग्लादेश से भारत लाने वाली अधिकतर लड़कियों से शादी रचाई थी। मुनीर ने बताया कि ये एक बहुत बड़ा नेटवर्क होता है। सेक्स रैकेट से जुड़ा गिरोह पहले बांग्लादेश और भारत के पोरस बॉर्डर पर नाले के रास्ते लड़कियों को हिंदुस्तान लाता है। वे बॉर्डर के पास के छोटे गांव में एजेंट्स के जरिये लड़कियों को मुर्शिदाबाद और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लेकर आते हैं।

इसके बाद लड़कियों को पहले कोलकाता और फिर मुंबई लाया जाता है। यहां उन्हें ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हें रहन-सहन और बोलचाल के ढंग सीखा ट्रेंड किया जाता है। इसके बाद भारत के अलग अलग शहरों की डिमांड के आधार पर लड़कियों को भेजा जाता है। इसमें सूरत, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, पुणे, मुंबई, बेंगलुरु जैसे शहर शामिल हैं।

मुनीर ने ये भी बताया कि बांग्लादेश के एजेंट गरीब परिवार की लड़कियों को टारगेट करते हैं। वे उन्हें नौकरी का झांसा देकर भारत लाते हैं और फिर उनसे जिस्म का धंधा करवाते हैं। भारत आने पर लड़कियों के जरूरी दस्तावेज रख लिए जाते हैं। उन्हें पैसों के बदले पराए मर्दों से सेक्स करने को मजबूर किया जाता है। लड़कियां बांग्लादेश की है या नहीं इसकी पहचान एजेंट आंखों के जरिए करते हैं।

मुनीर खुद कई लड़कियों से शादी रचा उन्हें भारत लाया था। वह हर महीने लगभग 55 लड़कियां लाता था। इस दौरान उसने 75 से अधिक शादियां की और 200 से अधिक लड़कियों की तस्करी की। फिलहाल पुलिस मुनीर से और भी पूछताछ कर इस केस की तह तक जा रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *