चिरंजीवी का बेटा हे साउथ मूवी का बादशाह,देखिये Photos

राम चरण तेजा एक भारतीय अभिनेता और निर्देशक है, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में अपने अभिनय के लिए जाने जाते है। राम चरण तेलुगु फिल्मों के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके है। ये टॉलीवूड में प्रसिद्ध कलाकारों में से एक माने जाते है।
इनके अभिनय की कुशलता के कारण इन्हे कई अवार्ड से नवाज़ा जा चूका है, अभी तक इन्हे 3 फिल्मफेयर अवार्ड, 2 सिनेमा अवार्ड, 2 नंदी अवार्ड और 2 संतोषम बेस्ट एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका है।
जन्म
इनका जन्म 27 मार्च 1985 में चेन्नई, तमिल नाडु में हुआ था। ये अभिनेता चिरंजीवी और अभिनेत्री सुरेखा के बेटे है।
करियर
इन्होने अपने अभिनय की शुरुवात तेलुगु फिल्म चिरुथा से की थी, इस फिल्म के लिए इन्हे बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड प्राप्त हुआ। 2009 में रिलीज़ हुई तेलुगु फिल्म मगधीरा ने बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़-तोड़ कमाई की, जिसके लिए इन्हे बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।
बॉलीवुड में चरण ने साल 2013 में रिलीज़ हुई फिल्म ज़ंज़ीर से डेब्यू किया, इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा नज़र आयी है।
राम चरण को कार का हे बोहत ही ज्यादा शोख
राम चरण इंस्टाग्राम पे बोहोत एक्टिव रहते हे , इंस्टाग्राम में 43 लाख से भी ज्यादा folowers हे
राम चरण एसएस राजामौली की आरआरआर में अगली बार दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग करीब ढाई साल पहले से शुरू हो गई थी। आरआरआर 2021 की सबसे मचअवेटेड फिल्मों में से एक इसमें जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, समुथिरकानी और राम मुख्य भूमिकाओं में भूमिकाओं में हैं। यह पहले इस साल जुलाई में स्क्रीन पर हिट होने वाली थी, जिसे बाद में 13 अक्टूबर, 2021 को रिलीज किया जाता मगर एक बार फिर इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
आरआरआर एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। यह जोड़ी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम नामक दो स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका निभाते हुए दिखाई देगी। डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, ‘आरआरआर’ में एमएम केरावनी का संगीत और केके सेंथिल कुमार का छायांकन है। ए श्रीकर प्रसाद परियोजना के संपादक के रूप में बोर्ड पर थे।
RRR के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा ‘पोस्ट प्रोडक्शन का काम लगभग खत्म होने वाला है ताकि 21 अक्टूबर को फिल्म को रिलीज किया जा सके. लेकिन हम फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा रहे हैं और फिलहाल नई तारीख का ऐलान नहीं किया जाएगा, जब तक कि थिएटर्स पूरी तरह से नहीं खुल जाते हैं. हम फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करेंगे जैसे ही पूरी दुनिया के सिनेमाघरों को शुरू कर दिया जाएगा.’