कुदरत का चमत्कार, बकरी ने पैदा किया 8 पैर, 4 कान वाला बच्चा : देखिये

ये दुनिया और इसके प्राणी दोनों ही बड़े विचित्र हैं। इसलिए हमे आए दिन देश दुनिया से अजीबोगरोब खबरें देखने और सुनने को मिलती रहती है। इसमें से कुछ खबरें तो इतनी चौंकाने वाली होती हैं जिन्हें देख लोग उसे भगवान का चमत्कार समझने लगते हैं। अब बिहार के भोजपुर जिले में हुए कुदरत के इस करिश्मे को ही देख लीजिए। यहां एक बकरी ने 8 पैर और 4 कान वाले बच्चे को जन्म दिया है। सामान्यतः बकरी के चार पैर और दो कान ही होते हैं। लेकिन यहां की बकरी ने जब 8 पैर व 4 कान वाला बच्चा पैदा किया तो पूरे इलाके में सनसनी मच गई।
इस अजीबोगरीब बकरी के बच्चे को देखने के लिए लोग दूर दूर से आ रहे हैं। कोई इसे भगवान का चमत्कार बता रहा है तो कोई कुदरत का करिश्मा कह रहा है। दरअसल यह बकरी भोजपुर जिले के कुरमुरी गांव में रहने वाले पितांबर रवानी की है। बुधवार (6 अक्टूबर) पितांबर रवानी की बकरी ने एकसाथ तीन बच्चे पैदा किए। इसमें से दो बच्चे तो पूरी तरह सामान्य थे, लेकिन तीसरा बच्चा सबसे अलग और अनोखा निकला। इसके 8 पैर और 4 कान देख पितांबर भी हैरत में पढ़ गए।
पितांबर रवानी बताते हैं कि वे पिछले पांच सालों से बकरियाँ पाल रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने ऐसा कोई मामला नहीं देखा है। जब उन्होंने अपने यहां पैदा हुई अनोखी बकरी देखी तो वह यह जानकारी लेकर पशु पालन डॉ. राजेश कुमार के पास चले गए। डॉक्टर ने उन्हें समझाया कि जानवरों में ऐसे केस मोनोसिफैलिक ओक्टापस कॉनजॉइंड समस्या की वजह से होते हैं। इस स्थिति में भ्रूण पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाता है। ऐसे में अविकसित या एक्स्ट्रा विकसित बच्चे देखने को मिल जाते हैं।
यह अनोखा बकरी का बच्चा अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस तस्वीर पर अलग अलग कमेंट्स भी कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि ‘मैंने अपने जीवन में पहले कभी ऐसा नहीं देखा।’ वहीं एक ने कहा कि ‘नवरात्रि के दौरान ये माता रानी का चमत्कार है।’ फिर एक लिखता है कि ‘कभी कभी ऐसे बच्चे हो जाते हैं। सिर्फ बकरी ही नहीं बल्कि अन्य जानवरों में भी ऐसी चीज देखने को मिलती है, हालांकि यह बहुत दुर्लभ होती है।’
बताते चलें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में भी ऐसा ही एक कुदरत का करिश्मा देखने को मिला था। यहां एक किसान की बकरी ने दो सिर वाले बच्चे को पैदा किया था। उसे देखने भी लोग दूर दूर से आ रहे थे। हैरत की बात ये थी कि ये बच्चा अपने दोनों मुंह से दूध पिता था।
वहीं करीब तीन माह पहले पश्चिम बंगाल में भी ऐसा ही एक कुदरत का अनोखा मामला सामने आया था। यहां उत्तर 24 परगना के बनगांव में स्थित कालमेघा इलाके में एक बकरी ने 8 पैरों वाले बच्चे को जन्म दिया था। लोग इसे चमत्कार मान बकरी की पूजा करने लगे थे।
वैसे क्या आप ने कभी कोई ऐसा विचित्र जानवर देखा है? यदि हाँ तो इस बारे में कमेंट में जरूर बताएं।